
रामनगर: कॉर्बेट पार्क से सटे तराई पश्चिम वन प्रभाग के फाटो रेंज को पर्यटकों के लिए खोलने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। विधायक एवं वन विभाग के अधिकारियों ने रेंज का निरीक्षण कर 15 अक्तूबर से फाटो रेंज को पर्यटकों के लिए खोलने का निर्णय लिया है। उनका कहना है कि रेंज खुलने से शहर समेत मालधन गांव का भी विकास होगा। कई लोगों को रोजगार मिलेगा। मालधन से ही प्रवेश द्वार बनाने का निर्णय लिया है। रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, प्रभाग के डीएफओ बलवंत शाही आदि ने फाटो रेंज का निरीक्षण किया।
विधायक बिष्ट के प्रतिनिधि मदन जोशी ने बताया कि राज्य सरकार ने प्रदेश में पर्यटन बढ़ाने को लेकर फाटो रेंज को खोलने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि फाटो रेंज का दायरा नौ किमी जंगल में जाना और नौ किमी ही वापस आने का बनाया गया है। उन्होंने कहा कि रेंज को 15 अक्तूबर से खोला जाएगा। इसके लिए परमिटों को ऑनलाइन देना है या ऑफलाइन इसको लेकर वन विभाग मंथन कर रहा है। रेंज में सुबह 30 जिप्सियां तो शाम को 30 जिप्सियां पर्यटकों को लेकर जंगल सफारी के लिए जाएंगी।
[…] […]